फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation by sfi

Shimla News: पेपर लीक मामलों की जांच को लेकर एसएफआई की भूख हड़ताल जारी

Wed, 22 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation by sfi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर 20 जुलाई से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को स्नेहा, कुशाल राणा, अमन, अंकुश और आरुष क्रमिक अनशन पर बैठे। एसएफआई के ये सभी कार्यकर्ता सीटीओ चौक पर बने रेन शेल्टर में क्रमिक अनशन कर रहे हैं।

भाजपा ने किया रोकने का प्रयास : सेक्टा
एसएफआई के राज्य अध्यक्ष सनी सेक्टा ने आरोप लगाया कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान भाजपा से जुड़े लोगों ने मौके पर आंदोलन को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की गई। कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि देशभर में छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं। इन आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि एनटीए को भंग करने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed