फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After wheat now FCI will also purchase paddy in himachal

ऊना: गेहूं के बाद अब धान की खरीद भी करेगा एफसीआई

Tue, 31 Aug 2021 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 06:47 PM IST
सार

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना काल में किसानों को गेहूं बेचने में कोई समस्या न हो, इसलिए एफसीआई ने पूरे प्रदेश में 1.31 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद और किसानों को अच्छे दाम भी दिए। अब धान की फसल भी एफसीआई खरीदेगी। 
 

विज्ञापन
After wheat now FCI will also purchase paddy in himachal
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में किसानों से गेहूं के बाद धान की खरीद भी एफसीआई(भारतीय खाद्य निगम) के माध्यम से की जाएगी। राज्य के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना के बसाल में कहा कि कोरोना काल में किसानों को गेहूं बेचने में कोई समस्या न हो, इसलिए एफसीआई ने पूरे प्रदेश में 1.31 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद और किसानों को अच्छे दाम भी दिए। अब धान की फसल भी एफसीआई खरीदेगी।  उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए शैलो ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए किसान जल शक्ति विभाग के पास आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


निचले कुटलैहड़ में सिंचाई के लिए 70 से अधिक ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इसके बाद धमांदरी में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में डैम बनाकर सिंचाई की व्यवस्था भी की जा रही है। आने वाले समय में कुछ और डैम बनाए जाएंगे। 90 लाख रुपये की लागत से धमांदरी में खेल मैदान बनेगा। इसी क्षेत्र में कृषि विभाग का एक बड़ा कार्यालय खोलने का प्रयास किया जाएगा। यह मामला कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। उन्होंने 20 लाख रुपये से धमांदरी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए देने की घोषणा की। बसाल में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 10 लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे भी दिए। 
विज्ञापन


इससे पहले बसाल में 28.40 लाख रुपये और धमांदरी में 44 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए सिंचाई ट्यूबवेल का लोकार्पण किया।  इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्षमास्टर तरसेम लाल, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, अमृत लाल भारद्वाज, सुनील राणा,मोनिका कपिल, कमल प्रधान, नरेश कुमार, गुरदयाल सिंह, सुनीता देवी, रितू भुल्लर,राज कुमार, हर्ष कौशल, बलबीर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य जगत सिंह, भाजपा किसानमोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम बबलू, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल,एसडीओ राजेश शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा, कृषि विभाग से अमित मोडगिल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed