{"_id":"5c484495bdec224b6e13968c","slug":"after-the-failure-of-the-break-uncontrolled-private-bus-turns-on-road-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 12 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 12 सवारियां घायल
Wed, 23 Jan 2019 04:10 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के डाका पलेरा में बुधवार को सुबह साढे़ आठ बजे निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय बस में 14 यात्री सवार थे। हादसे में 12 सवारियों को चोटें आई हैं, इनमें दो गंभीर घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
गंभीर घायलों में साक्षी और मिनाक्षी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार निजी बस बोहड़क्वालू से रानीताल जा रही थी।
विज्ञापन
बस को मनेई निवासी चालक सतपाल चला रहा था। डाका पलेरा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बारे में चालक ने पहले ही सवारियों को आगाह कर दिया था।
हादसे के दौरान सुनीता, केवल, साक्षी, प्राची, फगुन, प्रीति बैंस को चोटें आई हैं। घायलों में अधिकांश छात्राएं हैं जो सुबह दौलतपुर कॉलेज जा रही थी। हादसे सूचना मिलने के बाद लंज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जारी है।
विज्ञापन