{"_id":"66643ddeae82a83e0106bab6","slug":"after-the-elections-hamirpur-sp-was-transferred-now-ips-officer-bhagat-singh-is-in-charge-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चुनाव के बाद हमीरपुर के एसपी का तबादला, आईपीएस अधिकारी भगत सिंह को सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चुनाव के बाद हमीरपुर के एसपी का तबादला, आईपीएस अधिकारी भगत सिंह को सौंपी कमान
Sat, 08 Jun 2024 04:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के गृह जिले में देर रात हुए इस तबादले से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि आईपीएस पदम सिंह ने 31 जनवरी 2024 को ही हमीरपुर में बतौर एसपी कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी भगत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री के गृह जिले में पांच माह बाद ही एसपी का तबादला कर दिया गया है। अब आईपीएस अधिकारी भगत सिंह को जिला हमीरपुर की कमान दी गई है। आईपीएस अधिकारी बैच 2015 भगत सिंह थर्ड आईआरबीएन पनोह में बतौर एसपी अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं और विजिलेंस मंडी में भी सेवाएं दे रहे हैं। अब जिला हमीरपुर में कानून व्यवस्था को देखेंगे। वहीं, पदम चंद को थर्ड आईआरबीएन पनोह का कमांडेंटेंट बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के गृह जिले में देर रात हुए इस तबादले से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि आईपीएस पदम सिंह ने 31 जनवरी 2024 को ही हमीरपुर में बतौर एसपी कार्यभार संभाला था। ऐसे में पांच महीने बाद चुनाव नतीजों के बाद एकदम से एसपी का तबादला कर दिया गया। हालांकि, नवनियुक्त एसपी भगत सिंह ने शनिवार को अवकाश होने के चलते कार्यभार नहीं संभाला है। सिंह ने सोमवार को जिला हमीरपुर में कार्यभार संभालेंगे। आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने व लोगों की सेवा में हर समय पुलिस की उपलब्धता की रहेगी।
विज्ञापन