फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the decision on CPS appointment, the political balance in Kangra may be disturbed

Himachal News: सीपीएस नियुक्ति पर आए फैसले के बाद कांगड़ा में बिगड़ सकता है सियासी संतुलन

Thu, 14 Nov 2024 10:23 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 10:23 AM IST
सार

पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल को सीपीएस बनाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार में राजनीतिक संतुलन बैठाने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
After the decision on CPS appointment, the political balance in Kangra may be disturbed
कांगड़ा में बिगड़ सकता है सियासी संतुलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य संसदीय सचिव पर आए प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में राजनीतिक संतुलन बिगड़ सकता है। पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल को सीपीएस बनाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार में राजनीतिक संतुलन बैठाने का प्रयास किया था।  इससे पूर्व में वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर की सरकार में कांगड़ा से तीन-तीन मंत्री बनाकर जिले को मंत्रिमंडल में पूरा अधिमान मिलता रहा है। मगर वर्तमान सुक्खू सरकार में पहले एक साल तक जवाली विस क्षेत्र से चौधरी चंद्र कुमार के रूप में महज एक मंत्री रहा।

विज्ञापन


सरकार के एक साल के कार्यकाल के बाद जयसिंहपुर विस क्षेत्र से यादवेंद्र गोमा के तौर पर दूसरा मंत्री कांगड़ा से मिला। हालांकि, नगरोटा बगवां से पहली मर्तबा विधायक बने रघुवीर सिंह बाली और फतेहपुर से दूसरी बार विधायक बने भवानी सिंह को सरकार ने कैबिनेट रैंक भी दिए, लेकिन अब सीपीएस पर आए कोर्ट के फैसले के बाद जहां कांगड़ा में राजनीतिक सन्नाटा छाया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के एक धड़े में चर्चाओं का बाजार गर्म है।  अब देखना दिलचस्प रहेगा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में जो एक पद खाली है, उसे कांगड़ा से भरा जाता है या नहीं। सीपीएस के पद समाप्त करने के बाद अब कांगड़ा से तीसरा मंत्री बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चा शुरू है।
विज्ञापन


कांगड़ा जिला में कुल 15 विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन यहां से कांग्रेस के विधायकों की संख्या 10, जबकि भाजपा विधायकों की संख्या महज 5 है। बैजनाथ से किशोरी लाल, पालमपुर से आशीष बुटेल, जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा, नगरोटा बगवां से रघुवीर बाली, ज्वालामुखी से संजय रतन, देहरा से कमलेश ठाकुर, फतेहपुर से भवानी सिंह, इंदौरा से मालेंद्र राजन, जवाली से चंद्र कुमार, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। जबकि धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुलह से विपिन परमार, जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का और कांगड़ा से पवन काजल भाजपा से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed