ऊना: शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग ने गोदामों में भरे सैंपल
जहरीली शराब को लेकर बुधवार को आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिला ऊना में अभियान चलाया। विभागीय टीम ने एहतियातन गोदामों से सैंपल भरे।
जिले में करीब आधा दर्जन शराब गोदाम हैं। इनमें बुधवार को विभागीय टीमों ने दबिश देकर देसी शराब के सैंपल भरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़ में चंडीगढ़ से लाई शराब पीने से पांच लोगों की मौत से हड़कंप है। इस घटना के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग हरकत में आ गया है। जहरीली शराब को लेकर बुधवार को आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिला ऊना में अभियान चलाया। विभागीय टीम ने एहतियातन गोदामों से सैंपल भरे। जिले में करीब आधा दर्जन शराब गोदाम हैं। इनमें बुधवार को विभागीय टीमों ने दबिश देकर देसी शराब के सैंपल भरे। इनकी अब जांच होगी। ऊना जिला पंजाब से सटा होने के कारण बाहरी राज्यों से गुपचुप लाकर अवैध शराब का धंधा चलता है। सस्ती होने के कारण मजदूर तबका इसे गुपचुप खरीदता है। अधिकतर बॉर्डर क्षेत्रों में इस तरह की शराब की शिकायत अधिक रहती है, लेकिन यह विभाग के पकड़ में कम ही आती है।
सूत्र बताते हैं कि कुछ मामलों में ऊना जिले में समारोहों में गुपचुप तरीके से शराब चंडीगढ़ और पंजाब से सप्लाई होती है। इसका कारण हिमाचल में महंगी शराब और पंजाब व चंडीगढ़ सस्ती शराब होना है। समारोह में शराब की मांग अधिक रहने के कारण अवैध रूप से लाई जाने वाली यह शराब खूब चलती है। हालांकि, हाल ही में इस तरह की शराब पीकर कोई अप्रिय घटना रिपोर्ट नहीं हुई है, लेकिन डेढ़ दशक पूर्व हरोली विधानसभा में जहरीली शराब पीकर 18 लोगों की मौत हो गई थी। उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के उप आयुक्त शाहदेव कटोच ने बताया कि विभाग जांच पड़ताल कर रहा है। सैंपल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।