फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the day now the night temperature also rises, know the forecast till March 28

Himachal Weather: दिन के बाद अब रात का पारा भी चढ़ा, जानें 28 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान

Sat, 23 Mar 2024 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2024 07:35 PM IST
सार

प्रदेश में अब दिन के बाद रात का पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
After the day now the night temperature also rises, know the  forecast till March 28
शिमला में सैलानियों ने लिया सुहावने मौसम का आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब दिन के बाद रात का पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी जिलों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक कम हो गई है। शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार के बीच राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। रविवार को कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 25 मार्च को रंगों के पर्व होली पर मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 26 से 29 मार्च तक प्रदेश में कई जगह बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

शनिवार को भी मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान सटीक नहीं बैठा। पश्चिमी कमजोर पड़ने से लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी तपना शुरू हो गए हैं। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, बिलासुपर में 30.7, मंडी में 27.8, कांगड़ा-सुंदरनगर में 27.7, भुंतर में 27.5, चंबा में 28.2, नाहन में 26.0, सोलन में 26.2, धर्मशाला में 23.5, मनाली में 21.0, शिमला में 19.5, कल्पा में 16.6, कुफरी में 13.8 और केलांग में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 2.7
कुकुमसेरी - 0.3
समदो 1.1
कल्पा 1.2
नारकंडा 3.5
रिकांगपिओ 4.0
मनाली 6.1
शिमला 9.9
मंडी 10.4
ऊना 11.5
धर्मशाला 12.6
हमीरपुर 14.1
नाहन 14.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed