{"_id":"5e43f9288ebc3ee5f2343e2f","slug":"after-the-day-in-shimla-now-night-temperature-also-increased-fresh-snowfall-in-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में दिन के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ा, रोहतांग में ताजा बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में दिन के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ा, रोहतांग में ताजा बर्फबारी
Wed, 12 Feb 2020 06:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Feb 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में दिन के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ गया है। मंगलवार रात को शिमला में इस साल में सबसे अधिक सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ। धर्मशाला, सोलन, मंडी और सुंदरनगर में अभी भी रात का तापमान कम है। उधर, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने फिर से करवट ली है। बुधवार दोपहर बाद रोहतांग सहित कुल्लू-मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रदेश के मौसम खुलने के साथ इस साल में पहली बार बुधवार को केलांग का अधिकतम तापमान माइनस से बाहर आया। बुधवार को केलांग में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज हुआ। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी हल्का सुधार आया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2, कल्पा में माइनस 3.0 रहा। मनाली, कुफरी और डलहौजी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मनाली में न्यूनतम तापमान 3.8, कुफरी में 4.9, डलहौजी में 5.5, सोलन में 4.5, धर्मशाला में 4.6, मंडी में 6.8, हमीरपुर में 8.1, चंबा में 8.3, कांगड़ा में 9.0, ऊना में 9.4 और नाहन में सबसे अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, सोलन-बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर-सुंदरनगर में 24.8, भुंतर में 23.0, कांगड़ा में 22.2, चंबा में 21.5, नाहन में 21.0, शिमला में 17.0, धर्मशाला में 15.8, डलहौजी में 11.3 और कल्पा में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन