फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After Sukhwinder youth congress president Manish thakur now on the target of Virbhadra singh

सुखविंद्र के बाद अब वीरभद्र के निशाने पर युकां प्रदेशाध्यक्ष मनीष

Sat, 02 Feb 2019 06:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 02 Feb 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
After Sukhwinder youth congress president Manish thakur now on the target of Virbhadra singh

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बाद अब हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निशाने पर आ गए हैं। वीरभद्र ने सुक्खू को हटवाने के बाद अब मनीष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनीष ठाकुर ने विधानसभा चुनाव के दौरान पांवटा  में पार्टी प्रत्याशी किरनेश जंग के खिलाफ काम किया था। यह काफी गंभीर मामला है। वह इसकी शिकायत हाईकमान से करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भी इस मामले को उठाया जाएगा। वीरभद्र ने कहा कि केंद्र के अंतरिम बजट में हिमाचल के हितों के दृष्टिगत कुछ नहीं दिया गया। प्रदेश के किसानों, बागवानों और अन्य किसी भी वर्ग को कोई फायदा नहीं पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीतने की क्षमता वाले को मिलना चाहिए टिकट

After Sukhwinder youth congress president Manish thakur now on the target of Virbhadra singh

राज्य के वार्षिक बजट से भी उनको कोई उम्मीद नहीं है। उधर, मीडिया में बयानबाजी पर रोक के बावजूद वीरभद्र सिंह के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मीडिया में किसी भी नेता को कोई भी बयान नहीं देने के निर्देश दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस बारे में बात की जाएगी।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए टिकट का आवेदन करने वाले नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट उसे मिलना चाहिए, जो जीतने की क्षमता रखता हो। 

राहुल ने सौंपी है जिम्मेदारी, कहेंगे तो छोड़ दूंगा पद: मनीष

After Sukhwinder youth congress president Manish thakur now on the target of Virbhadra singh

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिम्मेदारी सौंपी है। राहुल गांधी को लगेगा कि सही काम नहीं कर रहा हूं तो वह कभी भी हटा सकते हैं।

मैं बिना विलंब पद छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल बाद याद आ रहा है कि पांवटा में कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग के खिलाफ काम किया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नाते संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर क सर नहीं छोड़ी।

कौन क्या कहता है, यह कोई मायने नहीं रखता। पांवटा की जनता सच्चाई जानती है। भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए करीब 41 एफआईआर हुई हैं।

इनमें से 24 में मनीष ठाकुर का नाम लिखा है। कुछ बड़े नेता पार्टी से जुड़े आम लोगों को आगे बढ़ते नहीं देख पा रहे। ये नेता क्या चाहते हैं, यह किसी की भी समझ से बाहर की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed