फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After Maggi, Dettol soap bar now loreal paris 300 darkest brown casting cream sample slips on quality.

गोरा करने के नाम पर बड़ा दगा कर रही ये नामी कंपनी

Sun, 21 Jun 2015 08:05 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
After Maggi, Dettol soap bar now loreal paris 300 darkest brown casting cream sample slips on quality.

रंग गोरा करने के नाम पर ये मल्टीनेशनल कंपनी आपके साथ इतना बड़ा दगा कर रही है कि आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। मल्टीनेशनल कंपनी लोरियल के 300 डार्केस्ट ब्राउन कास्टिंग क्रीम मिसब्रांडेड पाई गई है। हिमाचल के सोलन जिले के एक डिस्ट्रीब्यूटर से लिए गये सैंपल लेबलिंग के दर्शाए मानकों और कंटेंट के अनुरूप नहीं निकले हैं।

विज्ञापन


ड्रग्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा जारी सप्लाई की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही संबंधित बैच का माल वापस उठाने के लिए कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। आगामी जांच पूरी होने तक इस क्रीम की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। सोलन में ड्रग्स विभाग ने छापेमारी करते हुए डिस्ट्रीब्यूटर के स्टॉक को जांचा भी है।

विज्ञापन

कंटेंट कुछ और क्रीम में कुछ और कंटेंट

After Maggi, Dettol soap bar now loreal paris 300 darkest brown casting cream sample slips on quality.

ड्रग्स इंस्पेक्टर बसंत मित्तल ने कहा कि 4 जून को इसके सैंपल सोलन में एक डिस्ट्रीब्यूटर से उठाए गए थे। उसके बाद क्रीम को जांच के लिए टेस्टिंग लैब में भेजा गया। इसमें पाया गया कि जिस लेबलिंग के दम पर लोरियल ब्रांडिंग कर रही है। क्रीम में उसके कुछ कंटेंट नहीं है। यानी कंटेंट कुछ और है जबकि क्रीम में कुछ और कंटेंट है।

उधर, सहायक ड्रग कंट्रोलर ने नोटिस जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर माल वापस मंगवाने के लिए चेतावनी जारी की है। साथ ही जांच पूरी न होने तक सेल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। अगर कंपनी स्टाक वापस नहीं मंगवाती है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed