फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After Jhanduta now the infighting of BJP came to the fore in Ghumarwin district bilaspur

बिलासपुर: झंडूता के बाद अब घुमारवीं विस क्षेत्र में सामने आई भाजपा की अंतर्कलह

Tue, 10 Aug 2021 10:31 AM IST
Krishan Singh संजय शर्मा, अमर उजाला, भगेड़ (बिलासपुर)
संजय शर्मा, अमर उजाला, भगेड़ (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के करीबी विक्रम शर्मा 2012 और 2017 में टिकट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन नड्डा के करीबियों में शामिल राजेंद्र गर्ग ने 2013 में टिकट हासिल किया। इस बार विक्रम शर्मा का हर सूरत में चुनाव लड़ने का एलान भाजपा के लिए सिर दर्द बन गया है। 

विज्ञापन
After Jhanduta now the infighting of BJP came to the fore in Ghumarwin district bilaspur
भाजपा

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिले में झंडूता चुनाव क्षेत्र के बाद अब खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के विस क्षेत्र में भी बगावत रंग पकड़ने लगी है। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग को विधानसभा क्षेत्र से पहली बार प्रदेश कैबिनेट में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से नवाजा गया है, लेकिन वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम शर्मा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाकर विस क्षेत्र में नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे जहां नए राजनीतिक समीकरण उभरकर सामने आ रहे हैं, वहीं, भाजपा के लिए संगठनात्मक तौर पर एक और चुनौती पैदा हो गई है। पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास राव की ओर से सोशल मीडिया पर बूथ पालक पद से त्यागपत्र देने की बात से सियासी माहौल और गर्मा गया है। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा के इस द्वंद्व को राजनीतिक फायदे के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के करीबी विक्रम शर्मा 2012 और 2017 में टिकट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन नड्डा के करीबियों में शामिल राजेंद्र गर्ग ने 2013 में टिकट हासिल किया। इस बार विक्रम शर्मा का हर सूरत में चुनाव लड़ने का एलान भाजपा के लिए सिर दर्द बन गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता के मान-सम्मान का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत डेढ़ वर्ष में कोरोना के चलते बैठकों का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि, उससे पूर्व तथा 5 अगस्त को हुई बैठक तथा 12 अगस्त को प्रस्तावित बैठक में विक्रम शर्मा समेत सभी को आमंत्रित किया गया है। जब भी उन्हें आमंत्रित किया गया, उन्होंने व्यस्तता के कारण असमर्थता जताई है। यदि किसी कार्यकर्ता में किसी बात को लेकर नाराजगी है तो उसके निराकरण के लिए बातचीत से समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed