{"_id":"67e790fb6c44c4eb8c0d0d33","slug":"after-four-months-the-doors-of-bada-dev-kamrunag-temple-opened-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: चार महीने बाद खुले बड़ा देव कमरूनाग मंदिर के कपाट, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: चार महीने बाद खुले बड़ा देव कमरूनाग मंदिर के कपाट, उमड़े श्रद्धालु
Sat, 29 Mar 2025 11:49 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:49 AM IST
सार
चार महीनों की बर्फबारी के बाद जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर बड़ा देव कमरूनाग के जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बड़ा देव कमरूनाग मंदिर के कपाट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े बड़ा देव कमरूनाग मंदिर के कपाट चार महीने बाद विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खोल दिए गए। चार महीनों की बर्फबारी के बाद जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर बड़ा देव कमरूनाग के जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
कमरूनाग मंदिर समुद्र तल से लगभग 3,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है व सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दिया जाता है। इस बार भी नवंबर में कपाट बंद कर दिए गए थे और मार्च के अंत में श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोल दिए गए। इस अवधि में मंदिर बर्फ की सफेद चादर में लिपटा रहता है, जिससे यहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन