फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After a long time the tender of school bags for four classes is final in himachal

शिमला: लंबे अरसे बाद चार कक्षाओं के लिए स्कूल बैग का टेंडर फाइनल

Sat, 11 Sep 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Sep 2021 10:41 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाने हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को दो महीने के भीतर स्कूलों में सप्लाई देने का टारगेट किया है।
 

विज्ञापन
After a long time the tender of school bags for four classes is final in himachal
स्कूल बैग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे अरसे बाद आखिर शुक्रवार को स्कूल बैग का टेंडर फाइनल हो गया है। इस बार 8 कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया था। स्कूल बैग में पहली बार शामिल हुई कंपनी को टेंडर दिया गया है। दिल्ली की कंपनी का रेट सबसे कम पाया गया। दो महीने के भीतर कंपनी को सप्लाई देने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश के पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाने हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को दो महीने के भीतर स्कूलों में सप्लाई देने का टारगेट किया है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने तीन बार स्कूल बैग के लिए कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। पहली बार छह कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया। इनमें पांच कंपनियों के सैंपल फेल हो गए। दूसरी बार भी 6 में से 4 कंपनियों के सैंपल फेल हुए थे। इसके चलते टेंडर रद्द किया गया। इस बार 8 कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया। बताया जा रहा है कि इसमेें अधिकांश कंपनियों के सैंपल पास थे। शुक्रवार को फाइनेंशियल बिड खोली गई। सबसे कम रेट वाली कंपनी को टेंडर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed