फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After a long time, 11 month old girl corona positive in Tanda Medical College

Kangra News: लंबे समय बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में 11 माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव

Fri, 23 Feb 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 11:07 AM IST
सार

पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की इस बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए लाया गया था। 20 फरवरी की रात को बच्ची के सैंपल लिए गए, जिसके बाद बच्ची में कोरोना पाया गया। 

विज्ञापन
After a long time, 11 month old girl corona positive in Tanda Medical College
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 लंबे समय बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज मिला है। यहां 11 माह की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह पुष्टि बच्ची के सैंपल की जांच के बाद हुई है। बच्ची टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की इस बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए लाया गया था। 20 फरवरी की रात को बच्ची के सैंपल लिए गए, जिसके बाद बच्ची में कोरोना पाया गया। इसके बाद परिजनों के लिए सैंपल लिए गए, जिसके पता चल सके की वायरस कहां से आया। लेकिन परिजनों में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 11 माह की बच्ची की अब स्वस्थ है। बच्ची में कोरोना वायरस कहां से आया है स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। 

विज्ञापन


सैंपल की रिपोर्ट जांच के लिए भी भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची में कोरोना का कौन सा वेरियंट पाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला भी जिला कांगड़ा में ही आया था। वहीं कोरोना के कारण हुई मौत भी सबसे पहले जिला कांगड़ा में ही दर्ज की गई थी। सबसे बड़ा जिला होने के कारण कांगड़ा में कोरोना में खूब कहर भरपाया था। 
विज्ञापन

उधर, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के एमएस डॉ. मोहन ने बताया कि 20 फरवरी को बच्ची में कोरोना वायरस पाया गया था। बच्ची कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल उसका वहां उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed