{"_id":"611bcb7f1a665a46d2031ea1","slug":"afghanistan-crisis-the-taliban-asked-the-condition-of-the-youth-of-himachal-assured-everyone-to-return-to-their-homeland","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान संकट: हिमाचल के युवकों का तालिबानियों ने पूछा हालचाल, सभी को वतन वापसी का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान संकट: हिमाचल के युवकों का तालिबानियों ने पूछा हालचाल, सभी को वतन वापसी का दिलाया भरोसा
Wed, 18 Aug 2021 11:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:22 AM IST
सार
तालिबानियों ने पूछा कि उनको खाने पीने या कोई और दिक्कत तो नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को भरोसा भी दिलाया कि उनके वतन भेज दिया जाएगा। नवीन ने बताया कि मीडिया पर कुछ बातों को बढ़ चढ़ कर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में फंसे मंडी के राहुल व नवीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफगानिस्तान के काबुल में फंसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट के राहुल और नवीन के परिजन दोनों की वतन वापसी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। उधर, काबुल में राहुल और नवीन भी अपने घर आने के लिए बेताब हैं। राहुल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि मंगलवार को तालिबानी उनके कैंप में आए थे और उनका हाल चाल पूछा।
विज्ञापन
तालिबानियों ने पूछा कि उनको खाने पीने या कोई और दिक्कत तो नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को भरोसा भी दिलाया कि उनके वतन भेज दिया जाएगा। नवीन ने बताया कि मीडिया पर कुछ बातों को बढ़ चढ़ कर दिखाया जा रहा है। हम बिलकुल सुरक्षित हैं। तालिबानी हमारा ख्याल रख रहे हैं। जल्द ही हम अपने देश पहुंचेंगे।
विज्ञापन
काबुल में फंसे सरकाघाट के दोनों युवकों के परिजनों का हालचाल पूछने के लिए प्रशासन की तरफ से मंगलवार को एसडीएम राहुल जैन उनके घर पहुंचे। एसडीएम ने परिजनों से बातचीत की और विश्वास दिलाया कि भारत सरकार अपने नागरिकों को वहां से लाने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने परिजनों से कहा कि प्रशासन की तरफ से दोनों को वतन वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल के पिता हुए भावुक, बोले-सरकार जल्द कुछ करे
सरकाघाट के राहुल के पिता बलवंत सिंह बरारी मीडिया से बातचीत में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पहले ही घर आने वाला था, मगर तुरंत ऐसी परिस्थिति हो गई कि वह नहीं आ पाया। उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई कि उनके बेटे और जो भी भारतीय वहां पर फंसे हुए हैं, उन सभी को जल्द से जल्द अपने देश पहुंचाया जाए, ताकि परिजनों को राहत मिल सके।