{"_id":"625a657be5542a3d3552d078","slug":"adverse-weather-conditions-tulip-withered-due-to-no-rain-in-craignano-nature-park-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार: बारिश न होने से 15 दिन पहले ही खिलकर मुरझा गए ट्यूलिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार: बारिश न होने से 15 दिन पहले ही खिलकर मुरझा गए ट्यूलिप
Sat, 16 Apr 2022 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:13 PM IST
सार
वन विभाग के रेंज ऑफिसर हिमांशु ने बताया कि ट्यूलिप के फूल इस बार गर्मी बढ़ने के कारण अप्रैल से पहले ही खिल गए थे। अब यह फूल मुरझा गए हैं। पार्क में दूसरे फूल भी लगे हैं जो अभी खिले हुए हैं।
विज्ञापन
मार्च के अंत में गार्डन में इस तरह खिले थे फूल। बारिश न होने से गायब हुए फूल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश न होने से राजधानी के मशोबरा में क्रेगनैनो ट्यूलिप पार्क में सैलानियों और लोगों को इस पर्यटन सीजन में रंग-बिरंगे ट्यूलिप देखने का मौका नहीं मिलेगा। सूखे और गर्मी के चलते ट्यूलिप खिलने का सीजन इस बार 15 दिन पहले ही खत्म हो गया है। पार्क में लगे ट्यूलिप मुरझा गए हैं। पानी की कमी के चलते कई ट्यूलिप बल्ब खुलने से पहले ही सूख गए। वन विभाग के मुताबिक आमतौर पर हर साल अप्रैल के पहले हफ्ते में ट्यूलिप खिलना शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
इसका सीजन 15 से 20 दिन तक चलता है। हर साल 15 से 20 अप्रैल तक क्रेगनैनो पार्क में ट्यूलिप का नजारा देखने लायक होता है। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले समर टूरिस्ट सीजन में हजारों सैलानी भी यहां पहुंचते हैं। लेकिन, इस बार मार्च में ही गर्मी बढ़ गई। इसके अलावा गुम्मा से पानी की सप्लाई घटने से पार्क की सिंचाई के लिए पानी की भी कमी पड़ गई। पार्क में लगाए गए ट्यूलिप बल्ब 15 मार्च के बाद ही खिलना शुरू हो गए थे। सूखे के चलते अप्रैल का पहला हफ्ता आने तक पार्क में ज्यादातर फूल खिलकर मुरझाने लगे। अब हालत यह है कि पार्क में ट्यूलिप फूल पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। अब इसके बल्ब बचे हैं।
विज्ञापन
राजधानी का क्रेगनैनो पार्क प्रदेश का पहला ट्यूलिप पार्क है। 7700 फीट की ऊंचाई पर बने इस पार्क में ट्यूलिप का नजारा देखने देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। पार्क का जिम्मा संभाल रहे वन विभाग के रेंज ऑफिसर हिमांशु ने बताया कि ट्यूलिप के फूल इस बार गर्मी बढ़ने के कारण अप्रैल से पहले ही खिल गए थे। अब यह फूल मुरझा गए हैं। पार्क में दूसरे फूल भी लगे हैं जो अभी खिले हुए हैं।
विज्ञापन
पार्क में ट्री हट्स, साइकिल ट्रेल
क्रेगनैनो ट्यूलिप पार्क नौ हेक्टयेर क्षेत्र में फैला है। शुरुआती साल में यहां 4 हजार ट्यूलिप बल्ब लगाए थे। इस साल इनकी संख्या कम थी। पार्क में बान के पेड़ पर बने ट्री हट्स पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अब जंगल में साइकिल ट्रेल, पैदल मार्ग, योगा पार्क, ट्री हट, वुडन हट, कार पार्किंग, साइकिल स्टैंड, ओक ट्रेल आदि को भी विकसित किया जा रहा है। पार्क में हिमाचली संस्कृति की झलक नजर आती है।