{"_id":"69a05b616539e24547026735","slug":"advance-bookings-in-hotels-increased-by-50-shimla-news-c-19-sml1002-683302-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: होटलों में बढ़ी 50 फीसदी एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: होटलों में बढ़ी 50 फीसदी एडवांस बुकिंग
Fri, 27 Feb 2026 11:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:09 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतर होटलों में त्योहार के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर दोपहर के समय खिली धूप में घूमते सैलानी । शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सुस्त पड़ा पर्यटन कारोबार अब होली पर रफ्तार पकड़ेगा। शहर के अधिकतर होटलों में त्योहार के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक शहर के होटलों में 40 से 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हर वर्ष होली के अवसर पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचते हैं। इस बार भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पर्यटकों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
कई होटल संचालकों ने होली स्पेशल पैकेज भी तैयार किए हैं, जिनमें ठहरने के साथ पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि ऑफ-सीजन और मौसम में उतार चढ़ाव के कारण पर्यटकों की आवाजाही घटी है। कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि होली के लिए होटलों के कमरों में बुकिंग बढ़ रही है। होली तक बुकिंग 60 से 70 फीसदी तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन