फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ADR: Sukhwinder Singh Sukhu became MLA by spending the least in election campaign.

ADR: चुनाव प्रचार में सबसे कम खर्च कर विधायक बने थे सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Sat, 16 Mar 2024 11:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 11:46 PM IST
सार

 एडीआर(एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉमर्स) की ओर से चुनाव में कम और ज्यादा खर्च करने वाले विधायकों की सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
ADR: Sukhwinder Singh Sukhu became MLA by spending the least in election campaign.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सबसे कम खर्च कर विधायक बने हैं। एडीआर(एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉमर्स) की ओर से चुनाव में कम और ज्यादा खर्च करने वाले विधायकों की सूची जारी कर दी गई है।  सीएम सुक्खू के बाद कम खर्च करने के मामले में चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर अधिक खर्च करने वाले विधायकों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जानकारी के अनुसार सुक्खू ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 11 लाख रुपये की राशि खर्च की है। चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बारह लाख चुनाव प्रचार-प्रसार में खर्च किए हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्ष 2022 के चुनाव में करीब 35 लाख रुपये की राशि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान खर्च की है। वह अधिक खर्च करने वाले विधायकों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। अधिक खर्च करने के टॉप में भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान 36 लाख की राशि खर्च की है। दूसरे स्थान पर भाजपा विधायक डॉ. विपिन सिंह परमार हैं। इन्होंने चुनाव में 36 लाख की राशि व्यय की है। अधिक व्यय करने वाले टॉप टेन विधायकों में आठ विधायक भाजपा के हैं। महज दो विधायक ही कांग्रेस के हैं। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉमर्स) ने यह आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन


 

झूठे फॉर्म वापस लो नहीं तो होगा विरोध : धर्माणी
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है और झूठी गारंटी पूरा करने वाला झूठा फॉर्म वापस नहीं लिया तो इसका विरोध होगा। यह फॉर्म पूरे हिमाचल प्रदेश में घूम रहा है, जिसके माध्यम से कांग्रेस नेताओं के दावे से महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने मिलने जा रहे हैं। उसके ऊपर मुख्यमंत्री सुक्खू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चित्र लगा हुआ है। इस योजना का नाम भी सरकार की ओर से स्वीकृत कर दिया गया है, जो इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना है। इस फार्म को कांग्रेस पार्टी को वापस लेना होगा, नहीं तो आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed