{"_id":"669fad6cc966bfe9d20cb412","slug":"admissions-for-pg-course-will-be-till-31st-in-sanjauli-college-shimla-news-c-19-sml1001-383771-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली कॉलेज में 31 तक \nहोंगे पीजी कोर्स के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली कॉलेज में 31 तक होंगे पीजी कोर्स के दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में कम आए हैं पीजी कोर्स के आवेदन
एमए के चार कोर्सों और पीजीडीसीए की सीटें हैं खाली
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज ने पीजी कोर्स के दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स एमए इंग्लिश, हिंदी, पीजीडीसीए और इसी सत्र से शुरू किए दो और एमए कोर्स एमए अर्थशास्त्र तथा एमए लोक प्रशासन की सीटें खाली हैं। इस कारण कॉलेज प्रशासन ने पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रवेश के लिए कम आए आवेदनों की मुख्य वजह विवि में जारी पीजी प्रवेश प्रक्रिया है। हिमाचल विश्वविद्यालय में 27 तक जारी रहने वाली स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की प्रवेश प्रकिया और सीट आवंटन की प्रक्रिया के चलते संजौली कॉलेज में छात्र कम रुचि दिखा रहे हैं। विवि की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिनको कैंपस के विभागों में प्रवेश नहीं मिलेगा वही छात्र संजौली कॉलेज में रेगुलर पढ़ाई के लिए प्रवेश को आवेदन करेंगे।
संजौली कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने माना कि उनके पास संचालित किए जा रहे पीजी डिग्री कोर्स में अभी सीटें खाली चल रही हैं। इस कारण कॉलेज ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया है। छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर दिए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस कोर्स में कुल कितनी सीटें, कितने आए अब तक आवेदन
संजौली कॉलेज में एमए हिंदी की 27 सब्सिडाइज्ड और 3 नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की तीस सीटों के लिए अब तक सिर्फ 14 आवेदन आए है,16 सीटें खाली पड़ी हैं। इंग्लिश की 27 सब्सिडाइज्ड, तीन नॉन सब्सिडाइज्ड कुल तीस सीटों के लिए 35 ने आवेदन किया है। लोक प्रशासन के इस बार शुरू किए एमए कोर्स की 20 सीटों के लिए सिर्फ 7 आवेदन आए हैं, इसमें 13 सीटें खाली हैं। एमए अर्थशास्त्र की बीस सीटों के लिए आठ ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है, इसमें भी 12 सीटें खाली हैं। पीजीडीसीए कोर्स की 14 सीटों के लिए 18 ने आवेदन किए हैं, इसमें 22 सीटों के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई है।
विज्ञापन
यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू
संजौली कॉलेज में स्नातक डिग्री कोर्स के द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू हो गई हैं लेकिन अभी तक बहुत से विद्यार्थियों ने रोलऑन आधार पर प्रवेश को आवेदन किया है। लेकिन तय फीस जमा नहीं की है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से जल्द फीस जमा करवाने और नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज करने को कहा है।