फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   admission in colleges till 5 December in himachal notification by directorate of higher education notification

बारहवीं के हजारों विद्यार्थियों को राहत, कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला

Sat, 28 Nov 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
admission in colleges till 5 December in himachal notification by directorate of higher education notification
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले की तिथि पांच दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। निदेशालय के इस फैसले से कॉलेजों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। विद्यार्थियों के इस मामले को प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर निदेशालय ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए कॉलेजों में दाखिले की तिथि को अब पांच नवंबर तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में एसओएस बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। पास विद्यार्थियों को कॉलेजों में दाखिल नहीं मिल रहा था। कॉलेजों में दाखिले की तिथि खत्म हो जाने के कारण विद्यार्थियों का एक साल बरबाद होने की कगार पर था। पर अब ऐसा नहीं होगा। छात्रों और अभिभावकों प्रकाश सकलानी, लेखराज ठाकुर, बबलू कपूर, शंभू राम, सुभाष, रवि चौधरी, अर्शिता, सोनाली ने कहा कि इस फैसले से उन्हें राहत मिली है। 
विज्ञापन


कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को पांच दिसंबर तक बढ़ाया गया है। इसके निर्देश निदेशालय से उन्हें मिले हैं। कॉलेज की रिक्त सीटों पर पात्र छात्र पांच दिसंबर तक प्रवेश पा सकेंगे। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, डिग्री कॉलेज धर्मशाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं पास विद्यार्थियों को भी जगी आस
अब एसओएस की आठवीं और दसवीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों को भी स्कूलों में अगली कक्षा में प्रवेश मिलने की आस जगी है। सूबे में एसओएस के जरिये दसवीं की परीक्षा 11953 अभ्यर्थियों ने पास की है। इन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल रहा है। 



स्कूलों में प्रवेश की तिथि आगे करने को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जब तक निर्देश नहीं मिलते, तब तक प्रवेश प्रक्रिया बंद है। - रेखा कपूर, डिप्टी डायरेक्टर, हायर एजूकेशन कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed