फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission in college

Shimla News: धामी सोलह मील कॉलेज ने यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 04 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
admission in college
कॉलेज के दो सुरक्षित ब्लॉकों में नए सत्र में चलाई जाएंगी कक्षाएं, पीडब्ल्यूडी ने दी हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। डिग्री कॉलेज धामी सोलह मील में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक डिग्री के प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए, बीकॉम और बीएससी तीनों स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया अन्य कॉलेजों के साथ शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार ही संचालित की जाएगी। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर ने कहा कि प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए कॉलेज की वेबसाइट gdcdhami.highalteducation.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, छात्र कॉलेज में आ कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तय शेड्यूल के अनुसार प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष कॉलेज के समीप एनएच पर जमीन धंसने और एक बहुमंजिला भवन के गिर गया था। कॉलेज परिसर में भवन के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा था। इसके चलते असुरक्षित हुए भवन को खाली किए जाने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने कॉलेज के दो भवनों को सुरक्षित बताया है। इसमें नए सत्र में कक्षाएं संचालित करने को सुरक्षित घोषित कर दिया है। इसलिए नए सत्र की कक्षाएं इन्हीं दो ब्लॉक में संचालित की जाएंगी। प्राचार्य ने बताया कि बीते सत्र में कॉलेज में बीएससी डिग्री कोर्स का पहला बैच बिठाया गया था। बीए, बीएससी और और बीकॉम में बीते सत्र में 500 से अधिक छात्र संख्या हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस बार बीएससीए में प्रवेश लेने वालों की संख्या के और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed