शिमला-कालका रेल मार्ग पर दौड़ेंगे अतिरिक्त विस्ता डोम कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आश्वस्त किया है कि शिमला-कालका रेल मार्ग में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का दृश्य पर्यटकों को देखने की सुविधा मुहैया करवाने के लिए अतिरिक्त विस्ता डोम डिब्बे लगाए जाएंगे।
अभी ये एक ही ट्रेन में लगे हैं। अन्य ट्रेनों में भी लगाए जा सकते हैं। राजधानी शिमला में रेलवे स्टेशन से बाबा भलकू संग्रहालय के लिए पर्यटक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। हिमाचल सरकार की इस मांग को केंद्र ने मान लिया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। उन्होंने हिमाचल में रेल विस्तार के मुद्दे के अतिरिक्त मौजूदा रेल लाइनों के सुदृढ़ीकरण विषय पर उनसे विस्तार से चर्चा की।
अभी संग्रहालय तक है 50 रुपये प्रति सवारी शुल्क
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला-कालका रेल लाइन की गति बढ़ाने के अतिरिक्त निशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू भी उपस्थित थे। शिमला-कालका रेल लाइन पर रेलवे स्टेशन से बाबा भलकू संग्रहालय तक प्रति सवारी 50 रुपये शुल्क लिया जाता है।
इसे निशुल्क करना नई बात होगी। वर्तमान में विस्ता डोम कोच एक ही ट्रेन में लगे हैं। यह अन्य ट्रेनों में भी लगाए जा सकते हैं। गति बढ़ाने के लिए बीते दिसंबर माह से ट्रायल जारी हैं।