फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Additional Chief Secretary Education PC Dhiman Retirement

आईएएस पीसी धीमान रिटायर, अब इन्हें सौंपा गया कार्यभार

Sun, 31 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 31 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary Education PC Dhiman Retirement

अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके पास रहा शिक्षा विभाग का कार्यभार अब प्रधान सचिव उद्योग, श्रम एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आरडी धीमान को दिया गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त पुष्पेंद्र राजपूत को सचिव आबकारी एवं कराधान का भी कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में शाम के समय पीसी धीमान को विदाई पार्टी दी गई। इस अवसर पर राज्य सरकार के अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। धीमान ने बतौर आईएएस अधिकारी 32 साल सरकारी सेवाएं दी हैं। पीसी धीमान 21 अगस्त 1984 को हिमाचल के आईएएस काडर में शामिल हुए थे। उन्होंने एसडीएम सुंदरनगर, एडीसी शिमला, डीसी कुल्लू सहित कई विभागों के निदेशक, सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी पीसी धीमान ने सेवानिवृत्ति से पूर्व बताया कि उन्होंने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के चेयरमैन पद और मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी प्रदेश की सेवा करने के जज्बे को लेकर उन्होंने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अगर नियुक्ति देती है तो पूरी निष्ठा के साथ वह काम करेंगे। पीसी धीमान ने प्रदेश के शिक्षकों से बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने की अपील की है। उधर, धीमान को सेवानिवृत्ति के अवसर पर बधाई देने वालों का शनिवार को दिन भर सचिवालय में तांता लगा रहा। पीसी धीमान ने स्वयं कई अफसरों के पास जाकर मुलाकात भी की। अफसरों और कर्मचारियों का उनके दफ्तर में आने का सिलसिला भी दिन भर चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed