{"_id":"63dfd43e0943537afa463f13","slug":"adani-cement-plant-closure-news-meeting-between-truck-operators-and-adani-group-in-panchkula-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सरकार दरकिनार, अदाणी समूह से पंचकूला में हुई वार्ता, नहीं निकला नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सरकार दरकिनार, अदाणी समूह से पंचकूला में हुई वार्ता, नहीं निकला नतीजा
Mon, 06 Feb 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 05:00 AM IST
सार
ट्रक मालिकों ने कहा कि सीमेंट प्लांट दो दिन में चालू नहीं किया तो पुराने रेट पर वार्षिक वृद्धि लेंगे। पिछले तीन साल से वृद्धि नहीं हुई है। ट्रक मालिकों का आंदोलन समझौता होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटर- फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमेंट मालभाड़ा विवाद के 53 दिन बाद सरकार की मध्यस्थता को दरकिनार कर द़ाड़लाघाट के ट्रक मालिक और अदाणी कंपनी के प्रतिनिधियों ने रविवार को पंचकूला में वार्ता की, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। अदाणी कंपनी के अधिकारियों ने सीमेंट ढुलाई का रेट एक अंक में देने का प्रस्ताव रखा, जिससे ट्रक ऑपरेटर उखड़ गए और बैठक बीच में छोड़कर लौट आए। ट्रक ऑपरेटर दो अंकों में मालभाड़ा मांग रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रक मालिकों ने कहा कि सीमेंट प्लांट दो दिन में चालू नहीं किया तो पुराने रेट पर वार्षिक वृद्धि लेंगे। पिछले तीन साल से वृद्धि नहीं हुई है। ट्रक मालिकों का आंदोलन समझौता होने तक जारी रहेगा। बताते हैं कि शनिवार देर रात दाड़लाघाट के ट्रक मालिकों को अदाणी के अधिकारियों ने पंचकूला में वार्ता करने का संदेश दिया था।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच रविवार को दोपहर 12 बजे बैठक आरंभ हुई जो चार घंटे चली, लेकिन दोनों पक्षों में मालभाड़े पर सहमति नहीं बनी। बैठक में दाड़लाघाट और बरमाणा सीमेंट प्लांटों के प्रमुख, पंचकूला और शिमला कार्यालय से भी अदाणी के अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रक मालिकों के प्रतिनिधियों में सोलन जिला ट्रक आपरेटर यूनियन के प्रधान जयदेव कौंडल, कोषाध्यक्ष काकू बंसल, बाघल लैंड लूजर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष राम कृष्ण शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीडीटीएस के पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में होगी वार्ता
बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा(बीडीटीएस) सोमवार को अदाणी समूह के बीच वार्ता करेगी। अदाणी समूह ने बीडीटीएस के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। हालांकि बीडीटीएस के पदाधिकारियों को कहना है कि वे बैठक में मालभाड़े पर चर्चा नहीं करेंगे। वह सिर्फ वहीं पिछले 30 साल से चल रहे नियम और शर्तों पर ही वार्ता करेंगे। मालभाड़ा सरकार ही तय करेगी।