फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   adani cement dispute truck operators meeting with adani group

अदाणी सीमेंट विवाद: ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी प्रबंधन के बीच नहीं बनी सहमति, 10.71 रुपये मांगा रेट

Fri, 17 Feb 2023 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Feb 2023 06:48 PM IST
सार

ट्रक ऑपरेटरों की मांग थी कि जो किराया सरकार ने कंपनी को बताया है, उन्हें वही चाहिए। कंपनी अगर अल्ट्राटेक के बराबर 10.71 रुपये मालभाड़ा भी दे देती है तो भी ढुलाई करेंगे।

विज्ञापन
adani cement dispute truck operators meeting with adani group
उपायुक्त कार्यालय में बैठक में पहुंचे ट्रक ऑपरेटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमेंट मालभाड़ा विवाद हल न होने से नाराज बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) की जिले की सीमाएं सील करने की चेतावनी के बीच उपायुक्त ने ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी कंपनी के अधिकारियों को बैठक के लिए बुला लिया, लेकिन साढ़े छह घंटे तक चली वार्ता भी बेनतीजा रही। ट्रक ऑपरेटरों ने शुक्रवार को बाहरी राज्यों से आने वाले मालवाहकों को रोकने के लिए जिले की सीमाएं सील करने की बात की थी।

विज्ञापन


इसी बीच उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने सुबह 11:00 बजे उपायुक्त कार्यालय में ऑपरेटरों और कंपनी के अधिकारियों को बैठक के लिए बुला लिया। हालांकि ऑपरेटरों ने जिले के लदरौर आैर पंतेहड़ा में मालवाहनों को रोका। उपायुक्त ने पहले ट्रक ऑपरेटरों और फिर कंपनी के अधिकारियों से बात की। तीन-तीन राउंड बात करने के बाद अदाणी कंपनी ने सीमेंट डिस्पैच पर सहमति जताई।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि कंपनी आठ हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन डिस्पैच ऑपरेटरों को देगी। वहीं, प्रति किलोमीटर प्रति टन सीमेंट ढुलाई के लिए छोटे ट्रकों का 10.30, बड़े ट्रकों का 9.30 रुपये मालभाड़ा देंगे, लेकिन ऑपरेटरों की मांग थी कि जो किराया सरकार ने कंपनी को बताया है, उन्हें वही चाहिए। कंपनी अगर अल्ट्राटेक के बराबर 10.71 रुपये मालभाड़ा भी दे देती है तो भी ढुलाई करेंगे। इसके अलावा पूरे पंजाब के डंपों का सीमेंट ढुलाई का कार्य बीडीटीएस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सहमति नहीं बनी। डीसी ने बताया कि ऑपरेटरों और कंपनी के साथ  साढ़े छह घंटे बैठक चली, लेकिन कई मुद्दों पर सहमति नहीं बनी। वहीं, सभा के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कंपनी को वही किराया बताया था जो सरकार ने तय किया है, लेकिन कंपनी उसे देने को भी तैयार नहीं है।

कंपनी हिमाचल में 4,000 और 3,300 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्लींकर डिस्पैच देने की बात कर रही है और पंजाब के सभी डंपों पर अपनी मर्जी से गाड़ियां भेजने की बात कर रही है। ऐसा होता है तो ऑपरेटरों के पास काम नहीं रहेगा। पंजाब में सिर्फ आनंदपुर साहिब डंप ही बीडीटीएस को देने की बात की जा रही है, जबकि गंगवाल, भठिंडा और रोपड़ सहित अन्य डंपों पर बीडीटीएस को काम न देने की बात हुई। 

दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटर भी 10.71  मालभाड़े पर अड़े
दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट बंद हुए 64 दिन हो गए, लेकिन विवाद नहीं सुलझाा। दी जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसायटी दाड़लाघाट के प्रधान जयदेव कौंडल, बाघल लैंडलूजर के पूर्व प्रधान राम कृष्ण शर्मा व अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सहकारी सभा के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा का कहना है कि अंबुजा कंपनी 10 रुपये प्रति किलोमीटर से अधिक रेट देने को तैयार नहीं है, जबकि ऑपरेटर 10.71 रुपये से कम नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि मामला नहीं सुलझा तो 20 फरवरी को अगली रणनीति पर फैसला लेंगे। 


सीमाओं पर कड़ा पहरा
सभा के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर जिले की सीमाओं पर शनिवार से पहरा कड़ा करेंगे। बाहरी राज्यों से कोई भी मालवाहक वाहन जिला में प्रवेश नहीं करेगा। दूध, ब्रेड, सब्जी और जरूरी वस्तुओं से लदे वाहनों को ही आने दिया जाएगा, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed