Actress Deepti Naval: कोकसर पहुंचीं अभिनेत्री दीप्ति नवल, पारंपरिक खतक और टोपी पहनाकर स्वागत
अभिनेत्री दीप्ति नवल कोकसर पहुंचीं हैं। बताया जा रहा है कि दीप्ति आने वाली फिल्म के लोकेशन की तलाश में हैं। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक खतक और टोपी पहनाकर स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुनून, चश्म-ए-बद्दूर, कथा जैसी कलात्मक और अर्थपूर्ण फिल्म में सशक्त किरदार कर चुकीं दीप्ति नवल कोकसर पहुंचीं। जब गांव वालों को इसका पता चला तो वे उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। दीप्ति ने शिष्टाचार के साथ ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया और धन्यवाद भी किया। बताया जा रहा है कि दीप्ति आने वाली फिल्म के लोकेशन की तलाश में हैं। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक खतक और टोपी पहनाकर स्वागत किया। कोकसर गांव में उन्होंने हर्बल चाय भी नी। दीप्ति नवल इन दिनों मनाली आई हैं। लाहौल की वादियों को निहारने के लिए वे सोमवार को निकलीं।
उन्होंने लोगों से मिलने के बाद फोटो भी खिंचवाए और दोबारा आने का वादा भी किया। सेवानिवृत्त कैप्टन अमर सिंह ने कहा कि दीप्ति का गांव आकर ग्रामीणों से मिलना खुशी की बात है। सेवानिवृत्त डीएसपी दोरजे ने कहा कि छोटे से गांव में अगर फिल्मी हस्तियां आएंगी तो यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दीप्ति नवल कवियत्री और चित्रकार होने के साथ-साथ कुशल छायाकार भी हैं।