{"_id":"63b5a7f89adf7869451965b8","slug":"actor-milind-soman-reached-dalhousie-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा की वादियों के कायल हुए अभिनेता मिलिंद सोमन, ऐतिहासिक मंदिरों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा की वादियों के कायल हुए अभिनेता मिलिंद सोमन, ऐतिहासिक मंदिरों की ली जानकारी
Wed, 04 Jan 2023 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी,चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी,चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:54 PM IST
सार
मिलिंद सोमन ने चंबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे चलो चंबा अभियान तथा नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की खूब सराहना की।
विज्ञापन
चंबा के चामुंडा मंदिर में माथा टेकने जाते अभिनेता मिलिंद सोमन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन डलहौजी पहुंचे हैं। मिलिंद चंबा की खूबसूरत वादियों और ऐतिहासिक मंदिरों की भव्यता को देखकर काफी खुश हुए। चंबा को उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से एक खूबसूरत जिला बताया। कहा कि चंबा की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने चंबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे चलो चंबा अभियान तथा नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी खूब सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे देश को नॉट ऑन मैप संस्था के माडल को समझने की जरूरत है। होलिस्टिक हिमालया एफपीसी लिमिटेड भटोली सलूणी की ओर से मोहम्मद रियाज ने मिलिंद सोमन और उनके परिवार को यहां के पारंपरिक खान-पान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन