फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   actor Dilip Kumar connection with Manali Himachal, these films were shot in the tourist city

अभिनेता दिलीप कुमार का हिमाचल के मनाली से रहा गहरा नाता, पर्यटन नगरी में हुई थी इन फिल्मों की शूटिंग

Wed, 07 Jul 2021 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 06:07 PM IST
सार

फिल्म को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि दलीप कुमार कई बार गर्मियों की छुट्टियां बिताने मनाली आते रहे हैं। वे कभी नग्गर तो कभी मनाली में निवास करते। सायरा बानो से शादी के बाद वे विशेष तौर पर देविका रानी का आशीर्वाद लेने मनाली के ऊझी घाटी के नग्गर गांव आए थे। 

विज्ञापन
actor Dilip Kumar connection with Manali Himachal, these films were shot in the tourist city
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का मनाली से रहा गहरा नाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से गहरा नाता रहा है। उनकी वैराग, गोपी, कर्मा, सौदागर समेत अनगिनत फिल्मों की शूटिंग मनाली में हुई है। उन्हें मनाली से विशेष लगाव रहा है। सुभाष घई की फिल्म सौदागर की शूटिंग के दौरान वे अभिनेता राजकुमार के मनाली के हिडिंबा मंदिर के समीप वाले मकान को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भी राजकुमार की भांति मनाली में जमीन लेने पर गंभीरता से मन बनाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से मामला आगे नहीं बढ़ पाया। 1944 में ज्वार भाटा फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक देने वाली उनकी गुरु मां सिल्वर स्क्रीन की पहली अभिनेत्री देविका रानी भी मनाली के समीप नग्गर में रोरिक आर्ट गैलरी परिसर में रहती थीं।

विज्ञापन


दिलीप कुमार अकसर उनसे सलाह मशवरा करने मनाली आते थे। फिल्म को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि दलीप कुमार कई बार गर्मियों की छुट्टियां बिताने मनाली आते रहे हैं। वे कभी नग्गर तो कभी मनाली में निवास करते। सायरा बानो से शादी के बाद वे विशेष तौर पर देविका रानी का आशीर्वाद लेने मनाली के ऊझी घाटी के नग्गर गांव आए थे। बाद में सेहत खराब होने के बाद दिलीप कुमार का मनाली आना बंद हो गया। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों को देश दुनिया के लोगों को दिखाया है। बॉलीवुड के स्टार के अचानक हुए निधन से कुल्लू-मलाली के लोगों ने दुख जताया है खास कर उनके प्रशंसकों में मायूसी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed