{"_id":"6134ff298ebc3e31e62f8431","slug":"actor-arshad-warsi-in-manali-for-movie-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली: फिल्म बनाएंगे अरशद वारसी, लोकेशन देखने पर्यटन नगरी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: फिल्म बनाएंगे अरशद वारसी, लोकेशन देखने पर्यटन नगरी पहुंचे
Sun, 05 Sep 2021 11:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:02 PM IST
सार
अरशद वारसी खुद एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इसके लिए एकांतवास में कहानी पर काम करने के अलावा शूटिंग के लिए लोकेशन भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह सुनील शेट्टी तेलगू फिल्म के शूटिंग केे लिए मनाली आए थे। अब बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे हैं। वह कुछ दिनों तक मनाली में ही रुकेंगे।
विज्ञापन
यहां पहुंचने पर उन्होंने एक कॉटेज को अपना आशियाना बनाया है। जहां वे चाइनिज और तिब्बती फूड का मजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि अरशद वारसी खुद एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इसके लिए एकांतवास में कहानी पर काम करने के अलावा शूटिंग के लिए लोकेशन भी देख रहे हैं। स्थानीय फिल्म को-आर्डिनेटर राहुल ने बताया कि वे कुछ दिन मनाली में ही रुकेंगे।
विज्ञापन