{"_id":"65df45a298277788a90fcd13","slug":"action-will-be-taken-against-teachers-who-make-personal-trips-abroad-without-permission-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
Thu, 29 Feb 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:08 AM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक और प्रवक्ताओं को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक और प्रवक्ताओं को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय द्वारा इस बाबत एक सर्कुलर जारी किया है। इसके साथ फॉर्मेट भी भेजा गया है। फार्मेट के माध्यम से पूछा गया है कि कितने शिक्षकों ने विदेश का दौरा किया। विदेश जाने का कारण क्या था। क्या इसके लिए विभाग व संबंधित अधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं।
विज्ञापन
विदेश दौरे से वापस आने के बाद उन्होंने कब ज्वाइन किया। कितने दिनों तक वह विदेश दौरे पर रहे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि विभाग के ध्यान में आया है कि कई प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक और प्रवक्ता विभाग से मंजूरी लिए बिना विदेश के दौरे कर रहे हैं। यह दौरे किन कार्य के लिए हैं, इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत विदेश जाने के लिए पहले विभाग की मंजूरी लेना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन