फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action will be taken against doctors for not recommending Generic Medicines

जेनेरिक दवाइयां नहीं लिखने वाले डेढ़ दर्जन डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

Sat, 03 Aug 2019 12:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
action will be taken against doctors for not recommending Generic Medicines

हिमाचल के एक दर्जन डॉक्टरों ने मरीजों की पर्ची में जेनेरिक दवाइयां नहीं लिखी हैं। बार-बार हिदायत देने के बाद भी ये डॉक्टर जेनेरिक दवाइयां नहीं लिख रहे हैं। सरकार के पास ऐसी शिकायतें पहुंचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच के साथ जेनेरिक दवाएं न लिखने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले भी जेनेरिक दवाइयां न लिखने के मामले में 15 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि या तो इन डॉक्टरों की तनख्वाह रोकी जाए या फिर विभागीय कार्रवाई की जाए। इनमें से कुछ डॉक्टरों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जेनेरिक दवाएं न लिखने की शिकायतें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) और जोनल अस्पतालों से आई हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को निर्देश दिए है कि वे मरीजों की पर्ची में वही दवाइयां लिखें, जो जेनेरिक केंद्र में मौजूद हैं। डॉक्टर इन दवाइयों की बजाय अलग कंपनियों की दवाइयां लिख रहे हैं। यह दवाइयां चुनिंदा निजी दुकानों में मिलती हैं। ऐसे में मरीजों को मुफ्त दवाइयों की बजाय महंगे दामों में दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि लोगों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो डॉक्टर बाहर से दवाइयां लिख रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के पास फिर डॉक्टरों की ओर से जेनेरिक दवाएं नहीं लिखने की शिकायतें आई हैं। प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जेनेरिक केंद्र में जो दवाइयां उपलब्ध हैं, उनकी लिस्ट डॉक्टरों को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि डॉक्टर दवाइयां मरीजों की पर्ची में लिख सकें। वही दवाएं बाहर से ली जा सकती हैं, जो जेनेरिक केंद्रों में उपलब्ध नहीं हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed