फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on without permission selling

Shimla News: शहर में तहबाजारियों पर निगम की कार्रवाई जारी, सामान जब्त

Sun, 14 Jan 2024 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
action on without permission selling
हर बार गलियों में भाग जाते थे बाहरी तहबाजारी, इस बार निगम ने बंद किए रास्ते, 17 का सामान पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को संडे मार्केट में दुकानें सजाने पहुंचे बाहरी राज्यों के 17 तहबाजारियों का सामान नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया।
नगर निगम हर रविवार बाजार का औचक निरीक्षण कर गैर पंजीकृत तहबाजारियों का सामान जब्त करती है। निगम प्रशासन के अनुसार शहर में सिर्फ पंजीकृत तहबाजारियों को ही सामान बेचने की अनुमति है। इसके बावजूद हर रविवार दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़ से कई तहबाजारी सामान लेकर शिमला पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्रवाई से पहले ये गलियों में भाग जाते थे। इस बार नगर निगम टीम ने बाजार की गलियों में होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए। सुबह करीब 11:30 नगर निगम निरीक्षक ज्योति प्रकाश की अगुवाई में जैसे ही टीम बाजार के निरीक्षण के लिए पहुंची तो कई तहबाजारी सामान उठाकर गलियों की ओर भागने लगे। होमगार्ड के जवानों ने इन्हें पकड़ लिया। पूरे बाजार से कुल 17 तहबाजारियों का सामान पकड़ा गया है। यह सामान अब सोमवार को जुर्माना जमा करने के बाद वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार भी दे रहे हैं शह
शहर के कुछ दुकानदार भी बाहरी राज्यों के तहबाजारियों को शह दे रहे हैं। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ तहबाजारियों ने अपना सामान दुकानों के भीतर छिपा दिया। बुक मार्केट में हार्डवेयर की दुकान के भीतर छिपाए सामान को भी निगम की टीम ने जब्त कर लिया। बीते रविवार को भी इस दुकान में तहबाजारियों का सामान छिपाया गया था। नगर निगम का कहना है कि दुकानदार सहयोग करें और बाहरी राज्यों के तहबाजारियों को पनाह न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed