{"_id":"63ece92a58c9e4940e0549b4","slug":"action-against-mining-mafia-10-crore-fine-recovered-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई, 10 करोड़ जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई, 10 करोड़ जुर्माना वसूला
Wed, 15 Feb 2023 07:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:47 PM IST
सार
प्रदेश पुलिस खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। गत वर्ष पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई में 10 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
अवैध खनन(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। गत वर्ष पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई में 10 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला है। इस दौरान अवैध खनन के 6,686 चालान किए गए , जिनमें से 5,999 चालान कम्पाउंड करके उल्लंघनकर्ताओं से 10 करोड़ 12 लाख 66 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि शेष 322 चालान न्यायालयों को भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त अवैध खनन के 45 अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के मामलों को रोकने के डेढ़ माह के भीतर हिमाचल पुलिस ने अवैध खनन के 702 मामले पकड़े हैं। 583 मामलों को कम्पाउंड कर 37 लाख 9 हजार 250 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा शेष बचे हुए 115 चालान न्यायालयों को भेजे गए हैं। पुलिस ने अवैध खनन के मामलों में संलिप्त 35 वाहनों को भी पकड़ा है। सबसे ज्यादा अवैध खनन के मामले मंडी, नूरपुर और सिरमौर जिला में सामने आए हैं।
विज्ञापन