{"_id":"628ba4a0fa6266007823fc80","slug":"achievement-himachal-women-s-hockey-team-won-gold-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: हिमाचल की महिला हॉकी टीम ने केरल में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: हिमाचल की महिला हॉकी टीम ने केरल में जीता स्वर्ण
Mon, 23 May 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी कंडाघाट (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 09:35 PM IST
सार
प्रदेश की हॉकी टीम ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और मेजबान केरल की टीम को 3-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें केरल गई हैं।
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम ने केरल में जीता स्वर्ण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है। प्रदेश की हॉकी टीम ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और मेजबान केरल की टीम को 3-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें केरल गई हैं।
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। सोलन के कंडाघाट की सुमन ठाकुर का शानदार प्रदर्शन रहा। वह फाइनल टीम की सदस्य रहीं। हिमाचल की टीम में सुमन, शबीना, अंजुम डोगरा, कमलजीत, मीना, अंजना, परमजीत, बंधना, पूजा, अनिता और सपना टीम में शामिल रहीं। स्वर्ण पदक जीतने पर कई महिला खिलाड़ियों का चयन जापान में होने वाली मास्टर्स गेम्स के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन
पुरुष, महिला टीम को वॉलीबाल में तीसरा स्थान
वहीं, हिमाचल प्रदेश की पुरुष और महिला टीम ने केरल में राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स की वॉलीबाल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वॉलीबाल टीम के कप्तान रमेश सरैक ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 50 से अधिक आयु वर्ग और महिलाओं की 30 से 40 वर्ष की आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन