{"_id":"624c6c3adb8c3118e2498ad2","slug":"achievement-himachal-s-hamirpur-tops-the-country-in-pm-adarsh-gram-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पीएम आदर्श ग्राम योजना में हिमाचल का हमीरपुर देशभर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: पीएम आदर्श ग्राम योजना में हिमाचल का हमीरपुर देशभर में अव्वल
Tue, 05 Apr 2022 09:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:51 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। वर्ष 2011 के सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे के आधार पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला हमीरपुर के 17 विभिन्न गांवों का चयन किया गया था। इन गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए केंद्र सरकार से प्रत्येक गांव के लिए 20-20 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा प्रदेश सरकार से अतिरिक्त बजट मिला था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। जिला के अनुसूचित जाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने और विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है। वर्ष 2011 के सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे के आधार पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला हमीरपुर के 17 विभिन्न गांवों का चयन किया गया था। इन गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए केंद्र सरकार से प्रत्येक गांव के लिए 20-20 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा प्रदेश सरकार से अतिरिक्त बजट मिला था। निर्धारित कुल 40 अंकों के विभिन्न पैरामीटर पर विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है।
विज्ञापन
निर्धारित कुल 40 अंकों में से देशभर में सर्वाधिक 38 अंक हासिल कर हमीरपुर जिला को देशभर में पहले पायदान पर रहा है। जबकि, 36 अंकों के साथ असम दूसरे और 34 अंकों के साथ मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। ग्राम और जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा स्वीकृत कार्य करवाने पर 10 अंक, राज्य सरकार की योजनाओं के अभिबिंदुता (कनवर्जेंस) के लिए 10 अंक, ग्राम विकास योजना के अंतर्गत कार्य शुरू करने पर 10 अंक, जबकि धनराशि की उपयोगिता के मामले में आठ अंक मिले हैं। चयनित गांव में गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाने, लिंगानुपात में सुधार करने, गांव में सड़क निर्माण, पेयजल, घर अनुदान योजना, स्कूल भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं और गांव में सोलर लाइटें लगाने समेत अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। करीब 82 फीसदी विकास योजनाएं धरातल पर लागू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इन गांव में चल रहे हैं विकास कार्य
इस योजना के तहत हमीरपुर जिला के अमरोह गांव, किटपल पंचायत के गांव अनसारा, बढेहर गांव, बजड़ोह, चबूतरा खास, चंबोह, कंज्याण के ढो गांव, डूहक, कड़ोहता के कठवीं, टिक्करी मिन्हास के खतरबाड़ गांव, किटपल, मुंडखर गेंडा, मुंडखर तुलसी, रंगड़, समताना कलां, बराड़ा पंचायत के सपेहड़ा और सरेड़ी गांव में ग्राम विकास समितियों का गठन कर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए दी बधाई
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हमीरपुर जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों को भी इस तरह प्रेरित होकर कार्य करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल के हमीरपुर जिले को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। इस योजना के तहत केंद्र से 3.40 करोड़ रुपये मिले थे।
-जितेंद्र सांजटा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी हमीरपुर।