फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Brijeshwar Singh reached Siachen from Kanyakumari on bicycle

उपलब्धि: साइकिल पर कन्याकुमारी से सियाचीन पहुंचे हिमाचल के ब्रिजेश्वर सिंह

Mon, 03 Jul 2023 10:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jul 2023 10:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट के वाकनाघाट निवासी ब्रिजेश्वर सिंह (35) ने। उन्होंने कन्या कुमारी से सियाचीन तक का 4,000 किलोमीटर का सफर साइकिल पर मात्र 23 दिनों में तय कर दिया। 

विज्ञापन
Achievement: Brijeshwar Singh reached Siachen from Kanyakumari on bicycle
ब्रिजेश्वर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

मन में कुछ करने की इच्छा और हौसला बुलंद हो तो किसी काम में कोई बाधा नहीं आती। इसे साबित कर दिखाया हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट के वाकनाघाट निवासी ब्रिजेश्वर सिंह (35) ने। उन्होंने कन्या कुमारी से सियाचीन तक का 4,000 किलोमीटर का सफर साइकिल पर मात्र 23 दिनों में तय कर दिया। इस दौरान न ही गर्मी देखी और न ही बारिश का मौसम। बस मन में यात्रा पूरी करने की इच्छा को लेकर चले ब्रिजेश्वर सिंह ने इसमें मुकाम हासिल कर लिया है। सफर में उनका साथ पंजाब के हॉकी कोच मनमोहन सिंह ने भी दिया। उन्होंने इस सफर की शुरुआत कन्याकुमारी से दो जून को की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एडवेंचर और स्पोर्ट्स में लगाव होने के साथ कुछ नया करने का जुनून उनके अंदर है। यात्रा के दौरान छह ऊंचाई वाले क्षेत्रों को पर किया है। इनमें चंडीगड़ से मनाली, रोहतांग, बारालाचा, नकीला पास, ला-चुंगला पास, तांग-लागला पास, खारदुंगला पास रहे। मौसम को देखते हुए यात्रा दिन की बजाय रात्रि में की। सफर में 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों को भी पार किया। कई स्थानों पर लोगों की ओर से स्वागत भी किया। अब कुछ दिन आराम करने के बाद वह फिर नया करने का प्रयास करेंगे। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि नशे की बुरी आदत को छोड़कर प्रकृति से प्यार करना सीखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed