{"_id":"64a2fec3867deba879088e3b","slug":"achievement-brijeshwar-singh-reached-siachen-from-kanyakumari-on-bicycle-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: साइकिल पर कन्याकुमारी से सियाचीन पहुंचे हिमाचल के ब्रिजेश्वर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: साइकिल पर कन्याकुमारी से सियाचीन पहुंचे हिमाचल के ब्रिजेश्वर सिंह
Mon, 03 Jul 2023 10:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:31 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट के वाकनाघाट निवासी ब्रिजेश्वर सिंह (35) ने। उन्होंने कन्या कुमारी से सियाचीन तक का 4,000 किलोमीटर का सफर साइकिल पर मात्र 23 दिनों में तय कर दिया।
विज्ञापन
ब्रिजेश्वर सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
मन में कुछ करने की इच्छा और हौसला बुलंद हो तो किसी काम में कोई बाधा नहीं आती। इसे साबित कर दिखाया हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट के वाकनाघाट निवासी ब्रिजेश्वर सिंह (35) ने। उन्होंने कन्या कुमारी से सियाचीन तक का 4,000 किलोमीटर का सफर साइकिल पर मात्र 23 दिनों में तय कर दिया। इस दौरान न ही गर्मी देखी और न ही बारिश का मौसम। बस मन में यात्रा पूरी करने की इच्छा को लेकर चले ब्रिजेश्वर सिंह ने इसमें मुकाम हासिल कर लिया है। सफर में उनका साथ पंजाब के हॉकी कोच मनमोहन सिंह ने भी दिया। उन्होंने इस सफर की शुरुआत कन्याकुमारी से दो जून को की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एडवेंचर और स्पोर्ट्स में लगाव होने के साथ कुछ नया करने का जुनून उनके अंदर है। यात्रा के दौरान छह ऊंचाई वाले क्षेत्रों को पर किया है। इनमें चंडीगड़ से मनाली, रोहतांग, बारालाचा, नकीला पास, ला-चुंगला पास, तांग-लागला पास, खारदुंगला पास रहे। मौसम को देखते हुए यात्रा दिन की बजाय रात्रि में की। सफर में 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों को भी पार किया। कई स्थानों पर लोगों की ओर से स्वागत भी किया। अब कुछ दिन आराम करने के बाद वह फिर नया करने का प्रयास करेंगे। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि नशे की बुरी आदत को छोड़कर प्रकृति से प्यार करना सीखें।
विज्ञापन