फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused of violation of recruitment rules on himachal Public service commission

Himachal: लोक सेवा आयोग पर ही भर्ती नियमों की उल्लंघना का आरोप

Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
सार

 प्रदेश लोक सेवा आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने सरकार और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन
accused of violation of recruitment rules on himachal Public service commission
HPPSC Exam Dates 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने सरकार और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने आदेशों में स्पष्ट किया कि आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की नियुक्ति अदालत के आगामी आदेशों के बिना नहीं होगी। आयोग में कार्यरत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर शालिनी वर्मा ने आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी है। आरोप लगाया गया है कि आयोग इस भर्ती प्रक्रिया को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के विपरीत कर रहा है। नियमों के अनुसार सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती 100 फीसदी पदोन्नति के आधार पर किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर ही पात्र हैं। आरोप लगाया है कि भर्ती नियमों को दरकिनार कर आयोग सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर सीधी भर्ती कर रहा है।

विज्ञापन


इससे याचिकाकर्ता जैसे पात्र अभ्यर्थी पदोन्नति से वंचित रह जाएंगे। दलील दी गई है कि यदि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पदोन्नति के लिए पात्र नहीं हैं तो इस स्थिति में ही आयोग सीधी भर्ती से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पर को भरने में सक्षम है। आयोग के पास पहले ही पात्र अभ्यर्थी हैं, जो अपनी पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि सीधी भर्ती से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद भरने वाले विज्ञापन को रद्द किया जाए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की सीधी भर्ती के लिए आयोग ने सात मार्च, 2021 को विज्ञापन जारी किया था। 23 अगस्त, 2022 को इन पदों को भरने के लिए स्किल टेस्ट और शॉर्टहैंड टेस्ट निर्धारित किया है। इसके लिए आयोग ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed