Crime News: ट्रांसपोर्टर से 13.85 करोड़ की ठगी का आरोपी चंडीगढ़ में गिरफ्तार, इस नाम पर ठगा
नगरोटा बगवां के ट्रांसपोर्टर से 13.85 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मुंबई के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रांसपोर्टर को फल ट्रेडिंग कंपनी बनाने का लालच दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेडिंग कंपनी बनाने का लालच देकर नगरोटा बगवां के ट्रांसपोर्टर से 13.85 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मुंबई के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रांसपोर्टर को फल ट्रेडिंग कंपनी बनाने का लालच दिया था। इसमें ट्रांसपोर्टर को 60 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की गई थी। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने बैंकों से ऋण लेकर 10 से 11 महीनों में लगभग 13.85 करोड़ रुपये का निवेश किया। जब अगले सात वर्षों तक कोई रिटर्न दिखाई नहीं दिया तो ट्रांसपोर्टर को इस तथ्य का पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
उन्होंने नगरोटा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित की और आरोपी को चंडीगढ़ के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुंबई के बांद्रा निवासी सर्वदमन सिंह सिसौदिया के रूप में हुई है। उसे धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को चंडीगढ़ से लाकर वीरवार को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।