{"_id":"6180290a2157dc12737e6f1c","slug":"accused-arrested-with-chitha-shimla-news-sml389084566","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी युवकों की शिनाख्त पर नशे के सौदागर के घर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी युवकों की शिनाख्त पर नशे के सौदागर के घर दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर को डियारा सेक्टर में दो युवकों को 1.23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि चिट्टा डियारा सेक्टर के एक नशे का कारोबार करने वाले से खरीदा है। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर दबिश दी तो घर से 15.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि डियारा सेक्टर में नशे की खरीद-फरोख्त हो रही है। जब पुलिस संदिग्धों के पास पहुंची तो चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि डियारा सेक्टर के अमित से चिट्टा खरीदा है। इसके बाद पुलिस ने अमित के घर दबिश दी। वहां से 15.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस दौरान डीएसपी राजकुमार टीम के साथ थे। सोमवार देर रात तक एसएचओ भूपेंद्र अपनी टीम के साथ आरोपी के घर पर ही थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि अभी तक तीन आरोपियों रघुनाथपुरा के रमनदीप, डियारा के अविनाश और डियारा के ही अमित को गिरफ्तार किया गया है।