{"_id":"65a3ee92db90a961ca05854e","slug":"accused-arrested-in-theift-case-shimla-news-c-19-sml1001-289764-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सब्जी व्यापारी के घर चोरी मामला, अब सुनार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सब्जी व्यापारी के घर चोरी मामला, अब सुनार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के गहने खरीदने के 7 मामलों में पहले भी रह चुका है आरोपी, रिमांड पर भेजा
10 जनवरी को 16.50 लाख के गहने हुए थे चोरी, अब तक तीन गिरफ्तारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सब्जी व्यापारी के घर चोरी करने मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान संजीव वर्मा (44) पुत्र मोहन लाल के तौर पर हुई है। आरोपी की संजौली में आभूषणों की दुकान है।
10 जनवरी को ढली क्षेत्र में दिनदहाड़े रमेश कुमार गुप्ता निवासी गांव सर्वजीत, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के किराये के कमरे से करीब 16.50 लाख की कीमत के सोने और चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। जांच में आरोपी संजीव की संलिप्तता पाई गई है। इससे पहले सुनार चोरी के गहने खरीदने के 7 अभियोगों में अपराधी रह चुका है। अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चोरी मामले में पहले ही आरोपी शुभम गुप्ता और रमेश कुमार उर्फ नाग पुलिस रिमांड पर हैं।
आरोपियों से पूछताछ जारी : नेगी
आरोपी ने बीते महीने संजौली में ही हुई अन्य चोरी मामले में नामी चोर आयुष रांटा से करीब 16 बार चोरी के गहने खरीदे थे। आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
- सुनील नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।
--
ज्वेलर्स 16 बार पहले भी खरीद चुका है चोरी किए गहने
10 जनवरी को चोरी के अगले दिन मामले में पुलिस ने शुभम (21) पुत्र राम गोपाल, हाल रिहायश बली, मूलतः बिहार निवासी को गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से 95 फीसदी जेवरात बरामद कर लिए थे। 20 ग्राम सोने का कड़ा उसने अपने दोस्त रमेश को दे दिया था। 12 जनवरी को पुलिस टीम ने रमेश कुमार (35) उर्फ नाग तहसील, झज्जर हरियाणा निवासी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। रिमांड में आरोपी रमेश ने बताया कि उसने कड़े को संजौली में एक सुनार को करीब 60 हजार में बेचा था। मामले में पुलिस ने अब सुनार संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया है।