फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused absconding after killing partner in Rohru's Machouti

रोहड़ू के मचौती में युवक की हत्या

Thu, 02 Jun 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding after killing partner in Rohru's Machouti
रोहड़ू। उपमंडल के बान्सा (मचौती गांव) में अपने ही साथी की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटनास्थल की निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहड़ू निवासी सुरेंद्र ठाकुर ने मचौती में अपने मकान का कमरा बिहार के पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) निवासी गोविंद को किराये पर दिया है। इस कमरे में आरोपी ने अपने साथी बिहार के पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) निवासी बिलटू महंतो की हत्या कर दी। बिलटू महंतो रोहड़ू में ही मिस्त्री का काम करता था। साथी की हत्या करने के बाद आरोपी गोविंद फरार है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह सुरेंद्र ठाकुर की पत्नी ने कमरे में कंबल में लिपटा व्यक्ति का शव देखा। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त उसके भाई शंभू महंतो ने की है। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव पर चोटों के निशान हैं। हत्या मारपीट से हुई है या गला दबाने से इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। शव का शुक्रवार को शिमला में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गोविंद की तलाश शुरू कर दी है। शरीर पर चोटों के निशान हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed