फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident sirmour 12-year-old boy dies after falling into 30 feet deep cave

सिरमौर में हादसा: गुफा में फंसने से घुटा किशोर का दम, मौके पर मौत

Wed, 26 Jan 2022 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jan 2022 05:26 PM IST
सार

राजगढ़ उपमंडल के तहत एक बालक गहरी खाई नुमा गुफा में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद बालक को गुफा से बाहर तो निकाल दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। दो भाई सोनू और दिनेश ने रात भर भारी बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद एक संकरी गुफा में अपनी कोहनियों के बल धीरे-धीरे 25 से 30 फीट तक अंदर जाकर नेपाली मूल के 12 वर्षीय बच्चे को बचाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Accident sirmour 12-year-old boy dies after falling into 30 feet deep cave
बालक गहरी गुफा में गिरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल के ग्राम धार बघेड़ा के समीप एक गुफा में फंसे नेपाली मूल के 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक किशोर को कटोगड़ा निवासी दो युवकों ने बड़ी मुश्किल से गुफा से बाहर निकाला। इसके बाद उसे राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नेपाली किशोर जगदीश पुत्र लोक बहादुर सैर मनोण के एक व्यक्ति के पास काम करता था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह शाई (जंगली जानवर) की खोज में गुफा में गया और वहां फंस गया। अंदर जाते वक्त संकरी गुफा में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद एसडीएम यादवेंद्र पाल व डीएसपी भीष्म ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। यादवेंद्र पाल ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी सहायता दी है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed