फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident

सीएम के काफिले की गाड़ी की टक्कर से महिला घायल

Thu, 08 Aug 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले की एक गाड़ी की टक्कर से महिला घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के एक पांव में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने महिला के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया है। पीड़ित महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसा वीरवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का हालचाल जाने के लिए रिज मैदान से होते हुए आईजीएमसी जा रहे थे। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही रिज मैदान पर पहुंचा तो एक महिला काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आ गई। महिला कमला नेहरू अस्पताल से आईजीएमसी की ओर जा रही थी। महिला जैसे ही रिज मैदान पहुंची तो सामने से एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस को देखकर महिला अचानक रुक गई इसी दौरान पीछे की ओर से आ रहे मुख्यमंत्री के काफिले की एक गाड़ी का टायर महिला के दायें पैर पर चढ़ गया। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं गाड़ी से उतरे और उसे दूसरी गाड़ी में बैठाकर उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। यहां पर महिला का एक्सरे हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को प्लास्टर चढ़ा दिया। महिला की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

सतर्कता बरतने की है जरूरत
मुख्यमंत्री के मूवमेंट से पहले सुरक्षा के मद्देनजर सभी जगह पर पुलिस की तैनाती रहती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्कता बरतने की जरूरत रहती है। रिज मैदान पर लोगों की भीड़ रहती है और यहां अक्सर हादसे का अंदेशा रहता है। व्यवस्था दुरुस्त होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। यहां कई ऐसी एंबुलेंस भी दौड़ती रहती हैं जिनमें कोई मरीज नहीं होते। ऐसी एंबुलेंस कई संस्थाओं की ओर से चलाई जा रही हैं। इन पर भी पुलिस प्रशासन का कोई चेक नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed