{"_id":"646dbbb3bec161c6f5004a93","slug":"accident-on-chamba-bharmour-road-car-fall-in-river-driver-missing-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba Accident: बीमा करने निकले एलआईसी एजेंट की कार दुर्घटना में मौत, ढांक से खाई में गिरी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Accident: बीमा करने निकले एलआईसी एजेंट की कार दुर्घटना में मौत, ढांक से खाई में गिरी गाड़ी
Wed, 24 May 2023 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 May 2023 05:18 PM IST
सार
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लाहन ढांक के पास कार दुर्घटना में एलआईसी एजेंट की मौत हो गई।
विज्ञापन
नाले के पानी में फंसी कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी व्यक्ति का बीमा करने निकले एलआईसी एजेंट की कार दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार (47) पुत्र परोजा राम निवासी गांव मलकौता डाकघर भरमौर के रूप में हुई है। सुभाष कुमार स्टेशनरी का सामान बेचने के साथ-साथ एलआईसी का एजेंट भी था। मंगलवार शाम को वह एलआईसी करने के लिए खड़ामुख की तरफ गया था लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश करने के लिए हरसंभव प्रयास किया।
विज्ञापन
उसे फोन करने की भी कोशिश की लेकिन उसका फोन नंबर बंद आया। बुधवार सुबह जब परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करने निकले तो चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लाहन ढांक के पास बुद्धिल नाले में एक कार खाई में गिरी हुई नजर आई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। ग्रामीण खाई में उतरकर कार के पास पहुंचे तो उसमें सुभाष कुमार मृत पड़ा था।
विज्ञापन
नाले के पानी में कार फंसी होने की वजह से ग्रामीण उसे निकाल नहीं पाए। इसके चलते प्रशासन ने मदद के लिए पुलिस, दमकल विभाग और पर्वतारोहण की टीम को भेजा। इस टीम ने नाले के पानी में फंसी कार से शव को बाहर निकाला। इसके उपरांत पुलिस ने पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही सुभाष कुमार के घर और गांव में मातम छा गया। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे के दौरान कार में सुभाष कुमार के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।