मातम में बदलीं खुशियां, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला के कोटखाई के चकनोल कैंची के पास कार हादसे में दो भाइयों सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में इसी परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
ये सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार करीब डेढ़ सौ फीट खाई में जा गिरी। हादसा करीब साढ़े आठ बजे हुआ। एक ही परिवार के पांच सदस्य कार में सवार होकर आदर्श नगर से खनेटी की ओर जा रहे थे।
चकनोल कैंची के समीप गाड़ी डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को सड़क तक पहुंचाया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक व्यक्ति की आईजीएमसी ले जाते हुए रास्ते में मौत हुई है।
मृतकों में दो सगे भाई और उनका भतीजा
मृतकों की पहचान गलौड़ी गांव निवासी खेम लाल (50) पुत्र मौजी राम, रियोघाटी गांव निवासी नीनू पाल (26) पुत्र श्याम लाल, सरनधार गांव निवासी रामानंद (44) पुत्र मौजी राम के रुप में हुई है।
सरनधार गांव निवासी सुषमा देवी (50) पत्नी बानू लाल तथा बानू लाल (54) पुत्र मौजी राम गंभीर रुप से घायल हैं। इन्हें कोटखाई अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। दो गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।