फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   accident in Himachal: Three died due to landslide on Paonta Sahib Shilai National Highway

हिमाचल में बड़ा हादसा: नेशनल हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आने से तीन की मौत

Mon, 17 Jan 2022 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोनहाट (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोनहाट (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jan 2022 07:55 PM IST
सार

पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच-707 पर मीनस के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह एनएच के चौड़ीकरण कार्य के दौरान करीब 11 बजे हुआ। मृतकों में दो पोकलेन ऑपरेटर और एक टैक्सी चालक हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन
accident in Himachal: Three died due to landslide on Paonta Sahib Shilai National Highway
भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच-707 पर मीनस के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह एनएच के चौड़ीकरण कार्य के दौरान करीब 11 बजे हुआ। मृतकों में दो पोकलेन ऑपरेटर और एक टैक्सी चालक हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों शिलाई-गुम्मा हाईवे को चौड़ा करने का काम चल रहा है। शिलाई से मीनस तक कार्य धतरवाल कंपनी कर रही है। कटिंग के बाद सड़क पर पड़ा मलबा हटाया जा रहा था। इसी बीच, एक टैक्सी पहुंची और चालक गाड़ी से उतरकर देखने के लिए बाहर निकला कि सड़क पर कितना मलबा शेष बचा है। इस बीच, अचानक ही पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन लोग मलबे की चपेट में आ गए। दो पोकलेन ऑपरेटर मलबे में दब गए। 

विज्ञापन


टैक्सी चालक काहन सिंह भी मलबे की चपेट में आया। आसपास काम कर रहे मजदूर भी मौके पर इकट्ठा हो गए और मलबे से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में काहन सिंह की मौके पर मौत हो चुकी थी। अन्य दो घायलों ने चौपाल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही शिलाई के थाना प्रभारी मस्तराम पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची है। मृतकों की शिनाख्त पोकलेन ऑपरेटर अशोक कुमार, जितेंद्र निवासी राजस्थान और 60 वर्षीय टैक्सी चालक काहन सिंह निवासी तियुनी (उत्तराखंड)शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पोकलेन ऑपरेटरों ने कंपनी से सड़क कटिंग का कार्य लिया हुआ था। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि शिलाई पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


माता-पिता के बाद अब घायल बेटी ने भी तोड़ा दम 

उधर, मंडी जिले में औट थाना के तहत बांधी पंचायत के शाला गांव के समीप रविवार सुबह हुए हादसे में घायल 11 वर्षीय अक्षरा ने रविवार देर रात आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। वह इसी हादसे में जान गंवाने वाले दंपती शाला निवासी गीता नंद और डिंपल कुमारी की बड़ी बेटी थी। अक्षरा को कुल्लू अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंचाया गया था। यहां से नाजुक हालत में आईजीएमसी रेफर कर दिया गया था। हादसे में घायल भाई बहन दीक्षा और भुवनेश्वर कुल्लू अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं। एसएचओ औट ललित महंत ने मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed