फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident in Chhaila Theog Shimla education minister brother among three died in accident

हिमाचल प्रदेश: शिक्षा मंत्री के भाई समेत तीन बारातियों की हादसे में मौत

Thu, 11 Oct 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 11 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Accident in Chhaila Theog Shimla education minister brother among three died in accident

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के छोटे भाई नित्यानंद भारद्वाज समेत तीन बारातियों की मौत हो गई। जबकि 11 घायल हो गए। हादसा शिमला जिले के ठियोग थाना इलाके के छैला पुल के पास हुआ।

विज्ञापन


सभी शादी समारोह में टेंपो ट्रेवलर (एचपी 01 5099) में सवार होकर जा रहे थे। ठियोग से कुछ दूर छैला पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी गिरि नदी में लुढ़क गई। नौ गंभीर घायलों को आईजीएमसी लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी ओमापति जम्वाल ने की। सभी मृतक कसुम्पटी के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक बारातियों से भरी टेंपो ट्रैवलर शादी समारोह में कसुम्पटी से रोहड़ू की तरफ जा रही थी। करीब साढ़े सात बजे ठियोग से 16 किलोमीटर दूर छैला बाजार के पास बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Accident in Chhaila Theog Shimla education minister brother among three died in accident

अन्य वाहनों में शादी समारोह में जा रहे साथी लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे। इसके बाद लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय और सड़क पर गुजर रहे अन्य लोग भी राहत कार्य में जुट गए।

इस दौरान तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी अन्य 11 लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ठियोग में पहुंचाया गया, जहां से नौ को आईजीएमसी लाया गया।

पुलिस मामले की हर पहलु की छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों में शिक्षा मंत्री के भाई नित्यानंद भारद्वाज, अनिल और केवल राम शामिल हैं। घायलों में सुधांशु, मनमोहन, सुधीर ठाकुर, इंद्र शर्मा, सुखदेव, प्रताप, जोगिंद्र राणा, सुरेंद्र, कल्याण, मदन और राणा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed