{"_id":"9a7149663d6cacb0273f7da3c0bfee46","slug":"accident-in-chamba-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 फीट खाई में गिरी सूमो, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 फीट खाई में गिरी सूमो, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा के पास एक सूमो खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र देविया राम गांव व डाकघर छतराड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सूमो लूणा से गैहरा की ओर आ रही थी जिससे अच्छी की धार नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
पुलिस थाना भरमौर की टीम ने मौके पर आकर शव को गाड़ी से निकाला। पुलिस थाना भरमौर के एएसआई रविंद्र नाथ ने बताया कि उन्हें शाम छह बजे सूचना मिली थी जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही थी। इस मौके पर पुलिस की टीम में से हरि सिंह, दलीप कुमार तथा ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन