फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident Himachal: Dumper fell in Sutlej in Ani, two youths swayed, girl missing after boat full of passengers drowned in Pong lake

Accident Himachal: आनी में डंपर सतलुज में गिरा, दो युवक बहे, पौंग झील में यात्रियों से भरी नाव डूबने से युवती लापता

Wed, 15 Jun 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी आनी (कुल्लू)/फतेहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी आनी (कुल्लू)/फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 09:18 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में बुधवार को डंपर सतलुज में गिरने से सवार दो युवक बह गए। वहीं कांगड़ा जिले में पौंग झील में यात्रियों से भरी नाव डूब गई और एक युवती लापता है।

विज्ञापन
Accident Himachal: Dumper fell in Sutlej in Ani, two youths swayed, girl missing after boat full of passengers drowned in Pong lake
डंपर सतलुज में गिरा, पौंग झील में नाव डूबी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में बुधवार को डंपर सतलुज में गिरने से सवार दो युवक बह गए। वहीं कांगड़ा जिले में पौंग झील में यात्रियों से भरी नाव डूब गई और एक युवती लापता है। आनी से बजरी छोड़कर लौट रहा डंपर सतलुज में गिरने से इसमें सवार दो युवक बह गए। कारशा के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नदी में जा गिरी। लापता दोनों युवक जिला मंडी के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। युवकों की पहचान चालक राकेश कुमार (27) पुत्र कृपाराम निवासी गांव और डाकघर पढाकौठी और हेल्पर किशोर कुमार (26) पुत्र योद्धराज निवासी गांव थिरस तहसील निहरी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह बैहना पंचायत के लोगों ने घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर डंपर को सतलुज नदी के किनारे पत्थरों में फंसे देखा। इसके बाद पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने मामले की सूचना लुहरी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि डंपर कारशा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को नदी से निकाला। युवकों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के पुलिस स्टेशनों और चौकियों को सूचित कर दिया गया है।  डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि नदी में पानी के तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, पौंग झील में बुधवार को सवारियों से भरी एक नाव डूब गई। हादसे में नाव में सवार एक 22 वर्षीय युवती लापता बताई जा रही है। युवती की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। उपमंडल फतेहपुर की पंचायत बड़ी बतराहन के गांव बड़ी की कुछ महिलाएं सिहाल के समीप पौंग जलाशय में दो अलग-अलग नाव में बेड़ा छोड़ने (धार्मिक कार्य) के लिए निकली थीं। यात्रियों से भरी एक नाव में पानी भरना शुरू हो गया। इसमें पांच महिलाएं, दो बच्चे और एक 22 वर्षीय युवती सवार थी। देखते ही देखते सवारियां झील में डूबने लगीं। गनीमत रही कि पास में एक अन्य नाव में सवार कुछ लोग झील पार कर रहे थे। इन्होंने तुरंत महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित निकाला, मगर 22 वर्षीय युवती उनके हाथ न लगी और डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य महिलाओं और बच्चों को डूबने से बचा लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 और स्थानीय पुलिस को फोन कर सूचना दी। दो एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। साथ ही फतेहपुर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दो महिलाओं का उपचार सिविल अस्पताल फतेहपुर में चल रहा है। 22 वर्षीय लापता युवती को छोड़कर बाकी सभी को सुरक्षित बताया जा रहा है। फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया भी घटनास्थल पर मौजूद थे। लापता युवती की पहचान साक्षी निवासी बड़ी के रूप में हुई है। वह एमएससी की छात्रा बताई जा रही है। थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि अभी लापता युवती का सुराग नहीं लगा है। एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed